फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhadi festival begins; volleyball and kabaddi competitions get underway

Rampur Bushahar News: ननखड़ी उत्सव का शुभारंभ, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं शुरू

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nankhadi festival begins; volleyball and kabaddi competitions get underway
ननखड़ी उत्सव के शुभारंभ पर वॉलीबाल मुकाबले से पहले मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। संवाद
वॉलीबॉल विजेता को 31 हजार और कबड्डी विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी स्टेडियम में रविवार को आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से ननखड़ी उत्सव का शुभारंभ किया गया। उत्सव के तहत वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इनमें क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हिमालय प्रोफेशन ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक माया राम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। उत्सव के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सचिव ओम बगई, ननखड़ी के जोन प्रमुख पार्थिक मेहता, सदस्य तरुण खेमटा, ओमी चौहान, कुलवीर चौहान और राजीव मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article