{"_id":"6a7c55cdad2c57b6ec03d88d","slug":"one-day-workshop-organized-on-the-theme-drug-free-india-a-hallmark-of-a-developed-india-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167059-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में छेरिंग लामो ने जीता पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में छेरिंग लामो ने जीता पहला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाइयों ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यशाला के दौरान पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाईं गईं। पोस्टर मेकिंग में बीए प्रथम वर्ष की छेरिंग लामो ने पहला पुरस्कार जीता। बीए तृतीय वर्ष की अमीशा नेगी दूसरे और बीएसस. तृतीय वर्ष की प्रेरणा तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में बीए प्रथम वर्ष की आरुषि ने पहला और विवेन ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम चंद चौहान की अध्यक्षता में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशेष वक्ताओं ब्रह्म सरस्वती, तुलसी और मीनाक्षी को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन, ईमानदारी और प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी पर जोर दिया। ब्रह्म सरस्वती ने श्रोताओं को नशाखोरी के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने मन और चेतना को नियंत्रित करने, आत्मा व शरीर तथा सकारात्मक धारणाओं पर जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर मोहन सिंह नेगी ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशेष वक्ताओं और प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के सहयोग की भी सराहना की गई। यह कार्यशाला के सफल आयोजन में सभी के योगदान को दर्शाता है।