सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Passing of the Shelapani-HB Shelapani connecting road

Rampur Bushahar News: शेलापानी-एचबी शेलापानी संपर्क सड़क की पासिंग, ग्रामीणों ने जताया आभार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल के बुशहर क्षेत्र की मंढोल पंचायत में शेलापानी-एचबी शेलापानी संपर्क सड़क की प्रशासन ने सफलतापूर्वक पासिंग कर दी है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सड़क की पासिंग के अवसर पर सरस्वती नगर-सावड़ा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता भी उपस्थित रहीं। इस सड़क के बनने का मार्ग प्रशस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। इससे विशेष रूप से स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत मंढोल की समस्त जनता और लाभार्थियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है और दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति शिक्षा मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article