{"_id":"6a351b1de95535ea720866cf","slug":"pensioners-of-the-himachal-road-transport-corporation-are-not-receiving-their-pensions-on-time-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-162775-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छह माह बाद भी पेंशनरों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छह माह बाद भी पेंशनरों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबित मांगों को जल्द पूरा करें सरकार, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि जारी करने पर जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को अभी तक पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें सेवानिवृत्त हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हैं। पेंशन न मिलने से कई लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। यह बात राज्य उपाध्यक्ष और पेंशनर एसोसिएशन रामपुर महासचिव अमोलक राम ने कहे। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की शुक्रवार को त्रैमासिक बैठक हुई। एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस चौहान ने अध्यक्षता की। बैठक में 12 जोनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अमोलक राम ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में मई महीने में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के बारे में सभी को जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान करने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए सरकार ने राशि भी जारी कर दी है। सरकार ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर की 40 प्रतिशत राशि का भुगतान 31 जुलाई तक और महंगाई भत्ते की बकाया राशि 15 अगस्त तक जारी करने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में डीए की राशि 15 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अमोलक राम ने कहा कि पेंशनरों की सभी लंबित समस्याओं और मांगों के संबंध में विभागों के अधिकारियों से बात की जाएगी। अगर तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इन मामलों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और सुझावों के बारे में सभी को जानकारी दी।