{"_id":"6a6f168c5d08e2737608ded3","slug":"screening-camps-will-now-be-organized-in-ganvi-phancha-and-sarahan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166235-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 80 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और थायराइड कैंसर की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 80 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और थायराइड कैंसर की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
ज्यूरी में आयोजित शिविर में मौजूद चिकित्सक और विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. 10 संदिग्ध महिलाओं को बायोप्सी कर नमूने जांच को भेजे शिमला
. अब गानवी, फांचा और सराहन में आयोजित होंगे स्क्रीनिंग कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और ममता एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में ब्रेस्ट कैंसर और थायराइड कैंसर का एक दिवसीय स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कैंप में ज्यूरी क्षेत्र की 80 महिलाओं ने अपनी स्क्रीनिंग करवाई। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी के चिकित्सक सोम प्रकाश ने टीम के साथ पूरा सेटअप लगाकर महिलाओं की स्क्रीनिंग की। महिलाओं की स्क्रीनिंग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक चलती रही। इसमें ममता एनजीओ, सीएचओ, आशा वर्कर सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी स्टाफ ने सहयोग किया। स्क्रीनिंग कैंप के प्रभारी डॉ. सोम प्रकाश ने बताया स्वास्थ्य विभाग और ममता एनजीओ के सौजन्य से आयोजित एक दिवसीय थायराइड कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का स्क्रीनिंग में क्षेत्र की 80 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई है। यह पहला कैंप था। दूसरा 16 अगस्त, तीसरा 22 अगस्त और चौथा 23 अगस्त को ज्यूरी में ही होना है। इसके बाद गानवी, फांचा और सराहन में भी ऐसे स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। इस शिविर में रामपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, ज्यूरी पंचायत की प्रधान राजकांता, उप प्रधान प्रकाश चंद, सोहन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।