{"_id":"6a7eefa96713c5f5b80d32dc","slug":"sfi-has-continuously-struggled-for-the-students-demands-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167236-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में जेएमसी की कक्षाएं शुरू, छात्रों के आंदोलन की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में जेएमसी की कक्षाएं शुरू, छात्रों के आंदोलन की हुई जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की मांगों को लेकर एसएफआई ने लगातार किया संघर्ष : राहुल विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर कॉलेज में पत्रकारिता और जनसंचार (जेएमसी) विषय में दाखिला शुरू हो गया है। यह छात्रों के संघर्ष की जीत है। एसएफआई रामपुर इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि जेएमसी में दाखिला बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और इस संघर्ष के दौरान एसएफआई के छात्रों ने जेल भरो आंदोलन में अपनी गिरफ्तारियां दीं। शुक्रवार को जेएमसी में दाखिला शुरू करने की अधिसूचना जारी होने के बाद छात्रों के संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि दाखिला बंद होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र इस विषय में प्रवेश लेने से वंचित हो रहे थे। छात्रों की इस समस्या को लेकर लगातार आंदोलन चलाया। संगठन ने छात्रों को लामबंद किया, प्रशासन के समक्ष मांग उठाई, भूख-हड़ताल की और जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जेएमसी विषय में दाखिला शुरू होने की अधिसूचना जारी होना यह साबित करता है कि छात्रों का संघर्ष व्यर्थ नहीं गया। यह जीत उन तमाम छात्रों की जीत है, जिन्होंने अपनी शिक्षा और अपने भविष्य के लिए संघर्ष किया। इकाई ने उन सभी छात्रों से अपील की है, जो जेएमसी में दाखिला लेना चाहते थे लेकिन दाखिला बंद होने के कारण प्रवेश नहीं ले पाए, वे अब जेएमसी में अपना दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इकाई के प्रमुख मांगों में एमएससी फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस विषयों को बहाल करवाना, कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना, छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, बसों को समय पर चलाना और बंद पड़े बस रूटों को बहाल करवाना शामिल है। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी, मोनिका और मुकेश ने कहा कि आम छात्रों को लामबंद करते हुए रामपुर कॉलेज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।