फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shirgul Maharaj's temple, built over six years in Chiuna Lingzar, burned down

Rampur Bushahar News: छह वर्षों में बना शिरगुल महाराज का मंदिर शिखा स्थापना से पहले ही राख

Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सराहां क्षेत्र की चिंगजार पंचायत के चिऊना लिंगजार में लाखों की लागत से बना था मंदिर
विज्ञापन

सितंबर में होनी थी शिखा स्थापना, लकड़ी से निर्मित होने के कारण तेजी से फैली आग


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)।
सराहां क्षेत्र की चिंगजार पंचायत के चिऊना लिंगजार में करीब छह वर्षों में बना शिरगुल महाराज का मंदिर आग में जलकर राख हो गया। लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मंदिर की 21 सितंबर को शिखा स्थापना प्रस्तावित थी। लकड़ी से निर्मित होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरा ढांचा देखते-ही-देखते राख में बदल गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का मंदिर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से यह मंदिर बनाया था। इसके निर्माण में करीब छह वर्ष का समय लगा। मंदिर की छत स्लेट और निर्माण में पत्थर के साथ देवदार की लकड़ी का उपयोग हुआ था। मंदिर में केवल रंग-रोगन और बिजली फिटिंग का कार्य शेष था। बिजली का मीटर भी लगा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने किसी भी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article