फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports competition in Nitthar from August

Rampur Bushahar News: नित्थर में खेलकूद प्रतियोगिता 23 अगस्त से

Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sports competition in Nitthar from August
नित्थर में बीएमडी स्पोट्र्स क्लब की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन

27 और 28 को आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर में बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 23 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। 27 और 28 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नित्थर के देवता साहिब बूढ़ा महादेव के मंदिर परिसर में बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब की बैठक रविवार को हुई। बैठक में क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार खेलकूद प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए प्रवेश की अनुमति रहेगी। क्लब के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 और 28 अगस्त को आयोजित होंगे। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से अपील की है कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वे अपना भरपूर सहयोग दें ताकि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। इस मौके पर नित्थर पंचायत उप प्रधान कुकू ठाकुर, उपप्रधान देहरा पंचायत ओम प्रकाश, बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व प्रधान वीर सिंह ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article