सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sukhdev Chauhan has become the new Motamin of the deity Shikdu Maharaj

Rampur Bushahar News: देवता शिकड़ू महाराज के नए मोतमीन बने सुखदेव चौहान, लोकेंद्र भ्रांटा चुने गए काय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Chauhan has become the new Motamin of the deity Shikdu Maharaj
देवता शिकड़ू महाराज के नए मोतमीन बने सुखदेव चौहान (निट्टू), लोकेंद्र भ्रांटा कायथ। संवाद
विज्ञापन
देव परंपराओं के अनुसार हुई नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंजी
रोहड़ू।
देवता शिकड़ू महाराज के धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में पांच बासा (पांच गांवों) के लोगों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण देवसभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और देव समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देवसभा के दौरान देवता शिकड़ू महाराज के गूर (माली) के प्रकट होने के बाद देव परंपराओं के अनुसार नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई। पांच बासा के लोगों की सहमति से सुखदेव चौहान (निट्टू) को देवता शिकड़ू महाराज का नया मोतमीन और लोकेंद्र भ्रांटा को कायथ चुना गया। दोनों पदाधिकारी भविष्य में देवता से जुड़े धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यों का दायित्व संभालेंगे। बैठक में योगेश्वर लाल (निट्टू) को देवता भंडारी के पद पर यथावत रखा गया, जबकि पूर्व की भांति कुशल अट्रेटा को दोबारा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सूरत राम भीमटा को अनाज सहित अन्य सामग्री के भंडारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर देव समाज के लोगों ने पूर्व मोतमीन रोशन लाल भ्रांटा की सेवाओं को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने करीब 25 वर्षों तक मोतमीन के रूप में देवता शिकड़ू महाराज के कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया और हाल ही में पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। देवसभा में उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed