सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The number of panchayats in Ani block increased to 38, Tandi became the new panchayat

Rampur Bushahar News: आनी खंड में 38 हुई पंचायतों की संख्या, तांदी बनी नई पंचायत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिसूचना जारी, वार्ड बंदी की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड में पलेही पंचायत को विभाजित कर नई पंचायत तांदी का गठन कर दिया गया है। अब आनी खंड में पंचायतों की संख्या 37 से बढ़कर 38 हो गई है। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही वार्ड बंदी की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। पंचायत पलेही के विभाजन को लेकर पंचायत की ओर से प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। इसके बाद नियमानुसार आम जनता से आपत्तियां भी मांगी गई थीं, लेकिन निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति या संस्था की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई। इसके चलते विभाग ने प्रक्रिया पूरी करते हुए नई पंचायत तांदी के गठन को मंजूरी दे दी। पलेही पंचायत की पूर्व प्रधान सुषमा मेहता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि पंचायत का विभाजन कर नई पंचायत बनाई जाए ताकि दूरदराज के गांवों के लोगों को पंचायत और प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से यह मांग पूरी किए जाने से निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को पंचायत स्तर की योजनाओं का लाभ भी बेहतर तरीके से मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पलेही पंचायत की कुल जनसंख्या करीब 2000 थी, जो अब बढ़कर करीब 2342 हो गई है। जनसंख्या बढ़ने और क्षेत्रफल अधिक होने के कारण पंचायत के विभाजन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

पलेही पंचायत को विभाजित कर दो पंचायतें बना दी गई हैं, जिसमें पलेही और तांदी पंचायत शामिल हैं। अब जल्द ही नई पंचायत के लिए वार्ड बंदी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। --अंजू शर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article