{"_id":"6a7f09d5582457b23f0e1d31","slug":"three-smugglers-from-punjab-arrested-in-theog-with-chitta-and-opium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167259-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टा और अफीम के साथ पंजाब के तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टा और अफीम के साथ पंजाब के तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से 20 ग्राम चिट्टा और 135 ग्राम अफीम बरामद
वीरवार रात को बाईपास रोड ठियोग पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ठियोग में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 135 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय चरणजीत सिंह, 22 वर्षीय विक्रम सिंह और 21 वर्षीय जसकरण सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों लुधियाना, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस थाना ठियोग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वीरवार रात को बाईपास रोड ठियोग पर नाकाबंदी की गई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिकी में एक विशेष स्थान से दो पारदर्शी लिफाफे मिले। एक लिफाफे में 20 ग्राम चिट्टा और दूसरे में 135 ग्राम अफीम थी। बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर कार को भी पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय चरणजीत सिंह, 22 वर्षीय विक्रम सिंह और 21 वर्षीय जसकरण सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों लुधियाना, पंजाब के निवासी हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है। ऐसे अभियानों से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।