फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers of Chhalavat deprived of road connectivity

Rampur Bushahar News: छलावट गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित

Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
. सड़क निर्माण कमेटी की बैठक में गरमाए कई मुद्दे
विज्ञापन


. बैठक में सड़क निर्माण, पार्क सहित अन्य विषयों पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर । विकास खंड रामपुर की भड़ावली पंचायत के छलावट गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। रविवार को सड़क निर्माण कमेटी छलावट की बैठक में मुद्दा उठाया गया। सड़क सुविधा न होने के कारण विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों-बागवानों समेत ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमेटी के उपाध्यक्ष विपिन नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सड़क के निर्माण, पार्क समेत कई मुद्दों पर मंथन किया गया। विपिन नेगी ने कहा कि सड़क निर्माण कमेटी छलावट की ओर से लंबे समय से किए जा रहे सड़क के निर्माण संबंधी प्रयास अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। यह उपलब्धि सभी ग्रामवासियों के सहयोग, विश्वास और सहभागिता का परिणाम है। बैठक में सड़क निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अभी तक किए गए कार्यों के विवरण पर चर्चा की गई। वहीं, आगे की आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी ग्रामीणों ने सुझाव भी रखे। इसके अलावा बैठक में देवता साहिब की ओर से गांव के हित, सुख-समृद्धि के लिए दिए गए संदेश और पूजा से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में गांव में एक पार्क निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। गांव में पानी निकासी के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कमेटी ने गांव के विकास और धार्मिक कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article