{"_id":"6a6f3ffbb2dbb3b1820fe63b","slug":"volunteers-from-seema-college-listened-to-prime-minister-modis-interaction-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-166285-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज के 250 स्वयंसेवियों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज के 250 स्वयंसेवियों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय, सीमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत हुआ। इसमें लगभग 250 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। पूरे हिमाचल प्रदेश से चुने गए केवल तीन महाविद्यालयों में सीमा महाविद्यालय भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचता है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संधिरा ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान मुख्य अतिथि रहे। प्रोफेसर भरत खेपान ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर भरत खेपान ने विद्यार्थियों को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। यह पहल युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चला। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील नेगी और प्रोफेसर दीपक नेगी भी उपस्थित रहे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रोफेसर संधिरा और प्रोफेसर भूपेंद्र भी मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन इकाई अध्यक्ष अनुराग, अंजलि और उर्वशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रोफेसर भूपेंद्र ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।