{"_id":"6a6f423f9be06795ca043e6f","slug":"women-spruced-up-the-paths-in-sanei-and-jaguni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166284-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनेई और जगूणी में महिलाओं ने संवारे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनेई और जगूणी में महिलाओं ने संवारे रास्ते
विज्ञापन
महिला मंडल सनेई की सदस्य सफाई अभियान के दौरान मौजूद। स्रोत: महिला मंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत स्तर पर हर माह चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान : पदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। डंसा पंचायत में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने खुले में पड़े कचरे को ठिकाने लगाया और रास्तों की सफाई की। पंचायत प्रधान डंसा पदमा कुमारी ने बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से धरातल पर काम करने की नसीहत दी थी। पंचायत स्तर पर हर गांव में महीने में कम से कम एक दिन स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सभी स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा को प्राथमिकता के आधार पर समय-समय पर लागू किया जाता रहेगा। जगूणी की महिलाओं और युवकों ने महिला मंडल भवन सहित स्कूल जाने वाले रास्ते में झाड़ियों को काट कर साफ-सफाई की। सनेई गांव की महिला मंडल ने अध्यक्ष निशा नेगी की अगुआई में रास्ते की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को बेहतर संदेश दिया।