{"_id":"6a3d4bf035e89e15210ca458","slug":"relief-for-farmers-consignment-of-urea-fertilizer-reaches-himachal-though-supply-still-falls-short-of-demand-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत: हिमाचल पहुंची यूरिया खाद की खेप, मांग के मुकाबले आपूर्ति अब भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत: हिमाचल पहुंची यूरिया खाद की खेप, मांग के मुकाबले आपूर्ति अब भी कम
Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
सार
प्रदेश के लिए यूरिया खाद की खेप पहुंच गई है। इसे जिलों के लिए वितरित किया जा रहा है।हालांकि, जरूरत के हिसाब से इस खेप को कम माना जा रहा है।
विज्ञापन
यूरिया खाद की खेप।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के लिए यूरिया खाद की खेप पहुंच गई है। इसे जिलों के लिए वितरित किया जा रहा है। हालांकि, जरूरत के हिसाब से इस खेप को कम माना जा रहा है। प्रदेश के लिए कुल 2,677 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप मिली है। इसमें से 1,650 मीट्रिक टन खाद ऊना, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और बिलासपुर जिले के लिए जारी की गई है। इसके अलावा 1,027 मीट्रिक टन खाद शिमला, चंबा, सोलन, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों को आवंटित हुई है।
विज्ञापन
खरीफ सीजन में मैदानी क्षेत्रों में मक्की और सब्जियों की खेती के लिए किसान लंबे समय से खाद का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पहाड़ी जिलों में धान, मक्की, गोभी, टमाटर और आलू जैसी फसलों के लिए भी यूरिया की मांग बढ़ी हुई है। अब किसानों को राहत मिली है। किसान विनोद कुमार, संजीव सैनी, अरविंद कुमार, सोम लाल, जसविंदर सिंह का कहना है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होना जरूरी है। खरीफ फसलों की वृद्धि के इस चरण में यूरिया का विशेष महत्व होता है, जल्द खेप नहीं पहुंची तो किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि किसानों के लिए यूरिया खाद गोदामों में उपलब्ध है। फिलहाल, खाद को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि मांग के मुकाबले आपूर्ति कम है। इसके पीछे वैश्विक स्तर के कई कारण हैं।
विज्ञापन