{"_id":"6a3541222574ddc09c005b03","slug":"16-lakh-rupees-jewellary-stolen-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181402-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिक्षक के घर का ताला तोड़ उड़ाए 16 लाख के आभूषण और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिक्षक के घर का ताला तोड़ उड़ाए 16 लाख के आभूषण और नकदी
विज्ञापन
बेहड़ेवाला गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंसानियत शर्मसार : बूढ़ी मां की पीजीआई में तीमारदारी, घर में चोरों ने की सेंधमारी
-परिवार पर पड़ी दोहरी मार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला गांव में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय शिक्षक परिवार सहित अपनी बुजुर्ग मां के उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गया हुआ था।
शिक्षा विभाग में तैनात अजय गुप्ता की मां कुछ समय से बीमार हैं। उनका उपचार कराने के लिए अजय गुप्ता अपना परिवार लेकर एक जून से पीजीआई चंडीगढ़ में थे। इसी बीच 5 जून को अजय घर आए थे और सब कुछ सामान्य था। घर पर ताला लगा था और परिवार वापस चंडीगढ़ गया।
16 जून को पड़ोसियों ने देखा कि अजय गुप्ता के घर में पानी का नल लगातार चल रहा है, जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई, तुरंत इसकी सूचना अजय गुप्ता को फोन पर दी गई। शुक्रवार को जब परिवार घर लौटा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
चोरों ने घर के बालकनी के दरवाजे के कुंडे उखाड़ दिए थे और अंदर तीन कमरों में रखा सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़े कान की रिंग, चैन, कड़े, अंगूठी और चांदी के गहनों सहित करीब 16 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान ले गए हैं।
इस बड़ी चोरी की घटना से बेहड़ेवाला गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पांवटा साहिब थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी बारीकी से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।