{"_id":"6a37ef3dcef18645d909fe31","slug":"neet-examination-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181590-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सहमे-सहमे से परीक्षा केंद्रों में गए और मासूम से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सहमे-सहमे से परीक्षा केंद्रों में गए और मासूम से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थी
विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन के परीक्षा केंद्र गेट पर अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव--
सचित्र--
परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने मीडिया से काटी कन्नी, एक दो ही आए सामने
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 574 अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दी। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा के लिए 638 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पीएमश्री कन्या स्कूल में पंजीकृत 240 अभ्यर्थियों में से 209 ने यह परीक्षा दी, जबकि 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 168 अभ्यर्थियों में से 157 ने यह परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, जेएनवी परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 230 अभ्यर्थियों में से 208 ने यह परीक्षा दी, जबकि यहां भी 22 अभ्यर्थी नदारद रहे।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को सुबह से ही भारी हलचल देखने को मिली। शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थिति देनी शुरू कर दी थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कड़े नियमों के तहत इस केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की गई। सुबह 11:30 से दोपहर 1:15 के बीच इस परीक्षा केंद्र पर कई अभिभावक पानी की बोतल अंदर ले जाने की गुहार लगाते दिखे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने नियमों का हवाला देकर साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, शारीरिक जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पानी की बोतलें और पेन तक बाहर ही रखवाए गए। परीक्षा कक्षों में सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से पालन किया गया। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा की लाइव निगरानी की गई।
दोपहर ठीक 1:30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। ये गेट शाम 5:35 बजे ही खुले। हालांकि परीक्षा 5:15 बजे तक ही चली। जैसे ही अभ्यर्थी परीक्षा देकर बाहर आए अभिभावक उनसे पर्चे के बारे में बात करते नजर आए। परीक्षा केंद्र से बाहर आते दिखे अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे मायूस दिखे। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे पेपर के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
काफी प्रयास के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आए ऋषभ पुंडीर ने बताया कि पर्चा अच्छा रहा। पहले भी अच्छा हुआ था और अब भी अच्छा रहा। कनिष्का ने बताया कि पर्चा ठीक रहा लेकिन पहले ज्यादा अच्छा हुआ था। इस बार का पर्चा पहले की तुलना में कठिन था। हालांकि 15 मिनट एक्स्ट्रा जरूर दिए।
-- -- संवाद
सचित्र