{"_id":"6a37eb3c378d4dd403092c6d","slug":"court-news-4-nahan-news-c-177-1-nhn1017-181582-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेणुकाजी बांध के भू-प्रभावितों को मुआवजा राशि जारी
नाहन। अतिरिक्त जिला अदालत में भूमि प्रभावितों को 1.77 करोड़ रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह दो आवेदन सोम प्रकाश एवं अन्य बनाम रेणुका जी बांध परियोजना एवं अन्य से संबंधित है।
अदालत में दायर आवेदन में कहा गया था अगस्त 2023 और जनवरी 2023 में पारित निर्णय के तहत निर्धारित मुआवजा राशि ट्रिब्यूनल में जमा है। अब आवेदकों ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी, वहीं, प्रतिवादियों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 के दो मामलों में 1,09,48,936 और 68,02,804 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने आदेश दिया कि आवेदकों के हिस्से की मुआवजा राशि नियमानुसार जारी की जाए।
संवाद