{"_id":"68d677d4377b0efa710c8194","slug":"award-for-best-social-work-nahan-news-c-177-1-nhn1002-160651-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: समाजसेवी ईशान राव को यंग कम्यूनिटी चैंपियन अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: समाजसेवी ईशान राव को यंग कम्यूनिटी चैंपियन अवाॅर्ड
सार
सिरमौर के समाजसेवी ईशान राव को 13 वर्षों से रक्तदान सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड मिला। उनकी सोसायटी देश के कई राज्यों में मरीजों को रक्त उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निफा ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए किया सम्मानित
रक्तदान सेवा के क्षेत्र में 13 वर्षों से लगातार कर रहे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के समाजसेवी और ड्रॉप्स ऑफ होम सोसायटी के संचालक ईशान राव को यंग कम्यूनिटी चैंपियन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवाॅर्ड नेशनल इंटीग्रेटिड फोर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिस्ट (निफा) के 25वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। समारोह 21 से 23 सितंबर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। इसके बाद 22 से 23 सितंबर तक कार्यक्रम करनाल में हुआ। इस दौरान एक विशाल राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक झलकियां पेश कीं। इस रैली में ईशान राव ने हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर देश के प्रत्येक जिले से एक युवा महिला व एक युवा पुरुष समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिला सिरमौर के ईशान राव की को विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक, इंग्लैंड में भी ईशान राव का नाम दर्ज किया गया है। ईशान पिछले 13 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हैं और रक्तदान सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। 2018 में उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसे बाद में ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के नाम से पंजीकृत कराया। वर्तमान में सोसायटी में 1500 से ज्यादा सदस्य हैं, जो हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, देहरादून, अंबाला और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी मरीजों की रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।