{"_id":"6a7db7dcddba88091c0c3432","slug":"bjp-rally-in-nahan-on-the-health-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186066-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में मेडिकल कॉलेज सहित बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में मेडिकल कॉलेज सहित बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा का हल्ला बोल
विज्ञापन
स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं को लेकर नाहन में आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन में निकाली आक्रोश रैली
-उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, स्वास्थ्य, सड़क और बंद संस्थानों को लेकर सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन में आक्रोश रैली निकाली। रैली से पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिंदू आश्रम में बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों की स्थिति और सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि नाहन में 500 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 260 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना का काम रुक गया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक इमरजेंसी, बच्चों की नर्सरी, कैंसर अस्पताल, माता-शिशु अस्पताल, एमआरआई, कैंटीन और सात मंजिला पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। भवन तैयार न होने के कारण अत्याधुनिक मशीनरी भी स्थापित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित था। दोनों परियोजनाएं समय पर पूरी होतीं तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होते। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान अस्पताल में चार में से दो ऑपरेशन थिएटर बंद हैं। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हैं और मरीजों को कई टेस्ट बाहर से करवाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समस्या केवल नाहन अस्पताल तक सीमित नहीं है। पंजाहल, त्रिलोकपुर, सैनवाला-मुबारिकपुर, रामपुर-भारापुर, जमटा और बनेठी सहित विभिन्न क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है।-- -- -- -
विज्ञापन
-उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, स्वास्थ्य, सड़क और बंद संस्थानों को लेकर सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन में आक्रोश रैली निकाली। रैली से पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिंदू आश्रम में बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों की स्थिति और सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाहन में 500 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 260 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना का काम रुक गया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक इमरजेंसी, बच्चों की नर्सरी, कैंसर अस्पताल, माता-शिशु अस्पताल, एमआरआई, कैंटीन और सात मंजिला पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। भवन तैयार न होने के कारण अत्याधुनिक मशीनरी भी स्थापित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित था। दोनों परियोजनाएं समय पर पूरी होतीं तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होते। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान अस्पताल में चार में से दो ऑपरेशन थिएटर बंद हैं। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हैं और मरीजों को कई टेस्ट बाहर से करवाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समस्या केवल नाहन अस्पताल तक सीमित नहीं है। पंजाहल, त्रिलोकपुर, सैनवाला-मुबारिकपुर, रामपुर-भारापुर, जमटा और बनेठी सहित विभिन्न क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है।