{"_id":"6a7dcb4324b6c21a1f00c783","slug":"campus-interview-on-17-august-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186076-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 17 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 500 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 17 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 500 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लाकर ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक कंपनी की ओर से दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर और फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 अगस्त, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये सीटीसी से 20 हजार रुपये सीटीसी तक वेतन मिलेगा। होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता रखने वालों को 20 हजार रुपये सीटीसी का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा खाना और मुफ्त आवास की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
चयन के बाद अभ्यर्थियों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। अधिक जानकारी के लिए 88106 -37785 पर संपर्क किया जा सकता है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक कंपनी की ओर से दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर और फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 अगस्त, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये सीटीसी से 20 हजार रुपये सीटीसी तक वेतन मिलेगा। होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता रखने वालों को 20 हजार रुपये सीटीसी का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा खाना और मुफ्त आवास की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
चयन के बाद अभ्यर्थियों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। अधिक जानकारी के लिए 88106 -37785 पर संपर्क किया जा सकता है।