सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blood donation by drops of hopes

Sirmour News: ड्राॅप्स ऑफ होप सिरमौर ने अप्रैल महीने में बचाई 44 मरीजों की जान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
blood donation by drops of hopes
नाहन में रक्तदान के बाद ड्रॉप्स ऑफ होप समूह के सदस्य को प्रमाण पत्र देती डॉक्टर। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था ड्रॉप्स ऑफ हॉप ने अप्रैल माह में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाई है। संस्था के संचालक ईशान राव के कुशल मार्गदर्शन में युवाओं की टीम ने दिन-रात एक कर कुल 44 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर सेवा की नई इबारत लिखी है।

संस्था की ओर से जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच मेडिकल कॉलेज नाहन में विभिन्न रक्त समूहों का 35 यूनिट रक्तदान करवाया गया। इसमें ओ-पॉजिटिव की सर्वाधिक 12 यूनिट, बी-पॉजिटिव की 5 यूनिट, ए-पॉजिटिव व बी-नेगेटिव की 3-3 यूनिट, एबी-पॉजिटिव की 2 यूनिट और ओ-नेगेटिव की 1 यूनिट शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की सेवा की लौ केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रही। बाज ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने सक्रियता दिखाते हुए पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 3 यूनिट रक्त की व्यवस्था की। वहीं, अखिल माहेश्वरी ने मोहाली और पंचकूला में उपचाराधीन जिला सिरमौर के मरीजों के लिए 4 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भी संस्था के सदस्य कपिल नेगी ने तत्परता दिखाते हुए ए-पॉजिटिव ग्रुप की 2 यूनिट का इंतजाम कर मरीजों को राहत पहुंचाई।

---बाक्स

निस्वार्थ सेवा ही मुख्य ध्येय : ईशान

संस्था के संचालक ईशान राव ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों की मेहनत और सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य बिना थके 24 घंटे मरीजों की सेवा में डटे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed