{"_id":"69b9467ef79637dc10016478","slug":"cbse-admission-in-nahan-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174262-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सरकारी फीस ढांचे में विद्यार्थियों को पढ़ने को मिलेगा सीबीएसई पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सरकारी फीस ढांचे में विद्यार्थियों को पढ़ने को मिलेगा सीबीएसई पाठ्यक्रम
विज्ञापन
कन्या स्कूल नाहन में बैठक के दौरान मौजूद शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन के शैक्षणिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) पैटर्न पर चलने की तैयारी मुकम्मल कर ली है। इस नए सफर का आगाज एक अप्रैल से होने जा रहा है, जब स्कूल में नए दाखिलों की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू होगी।
दाखिला अभियान को गति देने के लिए कार्यवाहक खंड परियोजना अधिकारी राजकुमार चौहान ने स्कूल स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ विशेष बैठक की। राजकुमार चौहान ने शिक्षक और एसएमसी सदस्यों से अधिक से अधिक अभिभावकों को इस ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी देने का आह्वान किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित इस स्कूल में अब राष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल लर्निंग टूल्स उपलब्ध होंगे।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राजकुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि सीबीएसई पाठ्यक्रम के बावजूद यहां सरकारी फीस ढांचा ही लागू रहेगा, यानी जो शिक्षा शहर के महंगे निजी स्कूलों में हजारों रुपये खर्च कर मिलती है, वही अब लड़के और लड़कियों को नाममात्र सरकारी शुल्क पर उपलब्ध होगी। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाओं को भी सीबीएसई मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने बताया कि अभी सीबीएसई शिक्षा के लिए नाहन के अभिभावकों को निजी स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता था, जो आर्थिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता था। अब सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई की शुरुआत होने से मध्यम और निम्न आय वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए बड़े अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि दसवीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं में सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई होगी।
-- -- संवाद
Trending Videos