{"_id":"6a354a8d427e5da0b7076fb3","slug":"chuddhaar-yatra-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181413-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चूड़धार यात्रा पर वीकेंड पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चूड़धार यात्रा पर वीकेंड पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन
चूड़धार की यात्रा पर जाते एचपीयू शिमला के छात्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चूड़धार धाम प्रबंधन के प्रतिनिधियों के अनुसार, शुक्रवार शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में यदि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ती है तो यात्रियों को आवास, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चूड़धार समिति इंचार्ज बाबू राम ने बताया कि इन दिनों चूड़धार क्षेत्र में मौसम भी लगातार खराब बना हुआ है। प्रतिदिन बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रा मार्ग फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां, गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामान साथ लेकर आने की सलाह दी गई है।
प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो सप्ताहांत के बजाय सोमवार से शुक्रवार के बीच यात्रा की योजना बनाएं। इससे भीड़भाड़ से बचने के साथ-साथ यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक रहेगी।