सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chunavi mudhaa ponta park yojna

Sirmour News: पांवटा साहिब में प्रस्तावित दो-दो पार्क निर्माण कार्य की योजना नहीं हुई पूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chunavi mudhaa ponta park yojna
(मुद्दा)-पांवटा साहिब के हर वार्ड में पार्क बनाने की योजना के तहत बन रहे पार्क के कार्य अधूर
विज्ञापन
(मुद्दा)--
Trending Videos

पार्क को छोड़ी को गई भूमि पर हो रहा अतिक्रमण; कहीं पार्किंग और भवन सामग्री, कहीं लगाए जा रहे गंदगी के ढेर

विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2022 में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री ने किया था पार्क योजना का शिलान्यास


सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के सभी 13 वार्डों में पार्क निर्माण के लिए भूमि छोड़ी गई है। नगर परिषद की हर वार्ड में ये करोड़ों की भूमि है। इसको अतिक्रमण से बचाने और शहरी सौंदर्यीकरण के लिए वर्ष 2022 में ठोस प्रयास शुरू भी हुआ। हर वार्ड में दो-दो पार्क तैयार करने की योजना तैयार की गई जिससे शहरी सौंदर्यीकरण और कीमती भूमि को बचाया जा सकें। इसके साथ ही सुबह-शाम के समय बच्चों, महिला, बुजुर्ग, युवा समेत हर वर्ग के लिए पार्क और सैरगाह तैयार हो सके, लेकिन पार्कों के लिए छोड़ी गई भूमि पर अधिकतर वार्डोँ में कार्य अधिकतर अधर में लटक गए। भूमि पर अतिक्रमण या पार्किंग के लिए इस्तेमाल की जा रही है। बजट का प्रावधान नहीं होने के चलते करीब 9 पार्कों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

बता दें कि पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल और सुरजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद के अधीन जब भी किसी नई कॉलोनी का निर्माण होता है, तो तय नियमों के अनुसार पार्क के लिए स्थान छोड़ना अनिवार्य होता है। नगर परिषद को आदेश दिए कि नियम के तहत पार्क के लिए छोड़े गए स्थान को अपने अधीन लिया जाए। इस भूमि पर सुंदर पार्कों का निर्माण करें ताकि हर वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए कम से कम 2-3 पार्क उपलब्ध हो सकें। शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में दर्जनों स्थलों पर कॉलोनियों में 4 से 9 बिस्वा तक भूमि पार्क निर्माण के लिए छोड़ी गई है जिससे आसपास कॉलोनी के बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सुबह शाम टहलने, ओपन जिम व बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल और सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना रही है। विगत विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले वर्ष 2022 में तत्कालीन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्डों में पार्क योजना का शिलान्यास किया था। पांवटा के 13 वार्डों में पार्कों को तैयार करने और संवारने पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये की प्रस्तावित धनराशि का भी प्रावधान हुआ। योजना का प्रमुख उद्देश्य पार्कों के लिए छोड़ी गई भूमि पर अतिक्रमण रोकना और सुंदर पार्क तैयार करना रहा।
नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शहर के पार्कों को संवारने का काम शुरू भी हुआ लेकिन अभी भी अधिकतर पार्कों का कार्य अधर में लटका हुआ है। कुछ स्थलों पर केवल चार दिवारी व गेट लगा दिए हैं। अब, इसकी प्रमुख वजह बजट प्रावधान नहीं हो पाना बताया जा रहा है।

बाक्स...

इस बारे में कार्यकारी अधिकारी ने क्या कहा...
-पांवटा नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि ये प्रस्तावित योजना इनके कार्यकाल से पहले की रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के कुछ वार्डों में पार्क तैयार हो गए थे और कुछ का कार्य बजट का प्रावधान नहीं हो पाने के चलते पूरा होने बाकी रह गए हैं।
संवाद।




बाक्स...
ये थी हर वार्ड में पार्क की प्रस्तावित योजना
- चार वर्ष पहले प्रस्तावित योजना के अनुसार प्रथम चरण में भूमि समतल करने, बाउंड्री वॉल, ट्रैकिंग, प्रवेश द्वार, लाइट, फूल और पौधे लगाने का कार्य होना था। इसी योजना के बाद दूसरे चरण में ओपन जिम के लिए बजट का प्रावधान होगा ताकि सुबह शाम महिलाएं व युवा भी व्यायाम कर सकें। जिम पार्क सुचारू रूप से चालू होने के बाद युवाओं, बच्चों सहित सभी को भी इसकी सुविधा मिलनी थी।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed