{"_id":"6a3289148b0e40b384000c16","slug":"dispute-on-land-dog-bite-three-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181193-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़क से जेसीबी ले जाने पर विवाद, महिला ने खोले कुत्ते, दो छात्रों और पुलिस कर्मी को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़क से जेसीबी ले जाने पर विवाद, महिला ने खोले कुत्ते, दो छात्रों और पुलिस कर्मी को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो महिलाओं ने जेसीबी गुजरने पर निजी भूमि बर्बाद होने का लगाया आरोप
लोगों का आरोप, तीन दशक पुराना है मार्ग, सरकारी धन हो चुका है खर्च, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-लहारब-शमलोह सड़क पर मंगलवार देर सायं को जेसीबी मशीन ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लहारव निवासी जसवंत अपने खेत के निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन ले जा रहे थे, लेकिन डूबलू के समीप दो महिलाओं ने जेसीबी को रोक दिया। इसके बाद मामले की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई। आरोप है कि एक महिला ने अपने कुत्तों को खुला छोड़ दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आईटीआई से घर लौट रहे दो छात्र वहां से गुजर रहे थे। उनकी बाइक विवाद स्थल के पास रुकी। कुत्ते के हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। जब राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी तो कुत्ते ने एक पुलिस कर्मी को भी काट लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों महिलाएं लंबे समय से इस सड़क को लेकर विवाद करती आ रही हैं। सड़क निर्माण पर सरकारी धन खर्च किया जा चुका है और यह मार्ग तीन दशक से अधिक पुराना है, इसके बावजूद बार-बार आवाजाही में बाधा उत्पन्न की जाती है।
दूसरी ओर महिलाओं का कहना है कि यह सड़क नहीं बल्कि रास्ता है। उनका आरोप है कि जेसीबी मशीनों की आवाजाही से उनकी निजी भूमि को नुकसान पहुंचता है, इसलिए उन्होंने मशीन को वहां से गुजरने से रोका। स्थानीय निवासी रामकिशन ठाकुर ने बताया कि सड़क अवरुद्ध करने और विवाद उत्पन्न करने के संबंध में महिला के खिलाफ राजगढ़ थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि महिला के खिलाफ राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब मौके पर लोग एकत्रित थे, उसी दौरान महिला ने कुत्ते को खुला छोड़ दिया और कुत्ते ने एक पुलिस जवान और दो छात्रों को काट लिया। मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।