सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fans donated to school

Sirmour News: महिलाओं ने मोगीनंद-2 स्कूल को दिए चार पंखे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fans donated to school
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक ने की लोगों से पानी बचाने और पशुओं के लिए पानी रखने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोगीनंद-2 को चार सीलिंग पंखे प्रदान किए। क्लब की प्रधान रचना ठाकुर ने ये सभी पंखे स्कूल की शिक्षिका और क्लब की आईएसओ अंजना ठाकुर को सौंपे। रचना ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में दो नए कमरों का निर्माण किया गया है। इन कमरों में पंखे नहीं थे। क्लब की आईएसओ और शिक्षिका अंजना ठाकुर ने क्लब से बच्चों के लिए पंखे देने का आह्वान किया था। इसके चलते पंखे बुधवार को दिए गए। रचना ठाकुर, आईएसओ अंजना ठाकुर, एडिटर आशा भारद्वाज, सदस्य सीमा वर्मा व दलजीत कौर ने शहर वासियों से गर्मी के मौसम में पानी व्यर्थ न गंवाने की अपील की। उन्होंने शहर में घूम रहे बेजुबान जानवरों के लिए अपने घरों के पास पानी रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed