सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hike in vegitables price

Sirmour News: सब्जियों की कीमतों में उछाल, टमाटर 40 रुपये के पार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
hike in vegitables price
विज्ञापन
एक सप्ताह में 20 से 30 फीसदी तक बढ़े दाम, गृहणियों का बिगड़ा रसोई का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजार में सब्जियों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले एक सप्ताह में टमाटर समेत कई हरी सब्जियों के दामों में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं, जिससे गृहणियों की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक कम होने और भीषण गर्मी के कारण फसल प्रभावित होने से कीमतों में तेजी आई है। बाजार में टमाटर के अलावा करेला, घीया (लौकी), भिंडी और फ्रासबीन के दामों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला घीया अब 35 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि करेला 50 रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रहा है। फ्रासबीन 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणियों सुमन, रीता और कांता ने बताया कि सब्जियों के बढ़ते दामों ने बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 40 रुपये से अधिक में खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवारों ने हरी सब्जियों की खरीद कम कर दी है और उनकी जगह दालों का उपयोग बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed