सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road repair work

Sirmour News: नाहन में अंतिम सफर के लिए अब नहीं करना पड़ेगा परेशानी का सामना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road repair work
विज्ञापन
साढ़े आठ लाख रुपये से मोक्षधाम जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य शुरू

लंबे समय से बदहाल थी सड़क
विकास की बात
डीआरडीए के माध्यम से काम हुआ शुरू, विधायक सोलंकी ने भी दी विधायक निधि
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन में लंबे समय से बदहाल मोक्षधाम जाने वाली सड़क के दिन फिरने शुरू हो गए हैं। साढ़े आठ लाख रुपये से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक अजय सोलंकी ने सड़क की मरम्मत के लिए दो चरणों में यह राशि जारी की है।
पहले यह सड़क नगर परिषद के माध्यम से बनाई जानी थी, लेकिन नगर परिषद ने टेंडर लगाने की जहमत तक नहीं उठाई। इसके चलते इस मार्ग की दशा लगातार बिगड़ती चली गई। शहर का मोक्षधाम रामकुंडी के सबसे नीचले क्षेत्र में बना है। उतराई वाली सड़क है। लोग अर्थी लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं तो उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो अर्थी गिरते-गिरते तक बची। मार्ग में गड्ढे होने से दोपहिया वाहन लगातार स्किड हो जाते हैं। लोगों की मांग के बाद भी इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब, वार्ड एक से नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने विधायक अजय सोलंकी के सहयोग से अपने वादे के अनुसार इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। डीआरडीए के माध्यम से इस सड़क का मरम्मत कार्य चला हुआ है। अब शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मोक्षधाम को जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल थी। अब डीआरडीए को कार्य सौंप दिया गया है। इस सड़क पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed