सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dogs in adhaar centre

Sirmour News: आधार केंद्र में कुत्तों का डेरा, हमलों के बावजूद प्रशासन बेखबर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
dogs in adhaar centre
विज्ञापन
कई बार लोगों पर कर चुके हैं हमला, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब स्थित एसडीएम कार्यालय के आधार केंद्र में लावारिस कुत्तों का झुंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने आने वाले लोगों को लावारिस कुत्तों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों पर हमला होने के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आधार केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं, जिनमें महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या अधिक रहती है। कुत्तों के झुंड के कारण महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर घंटों बैठने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि अधिकतर समय लावारिस कुत्ते आधार केंद्र के कक्ष में ही बैठे रहते हैं, जिससे केंद्र में आने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं के अनुसार पिछले कुछ महीनों में कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ लोगों को काटने के बाद उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन तक लगवाने पड़े हैं। कर्मचारियों और आम लोगों का कहना है कि दिनभर कुत्तों का झुंड आक्रामक बना रहता है और किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि आधार केंद्र में लावारिस कुत्तों की समस्या की जानकारी मिली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे कि कुत्तों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed