{"_id":"69ee1b4dceaa3f6ab006beb4","slug":"fire-in-majra-sainwala-jungle-nahan-news-c-177-1-nhn1002-177329-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माजरा और सैनवाला के जंगलों में भड़की आग, तीन स्थानों पर नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माजरा और सैनवाला के जंगलों में भड़की आग, तीन स्थानों पर नुकसान
विज्ञापन
माजरा, सैनवाला के जंगलों में आग बुझाते स्थानीय ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा वन मंडल की माजरा रेंज और वन्य प्राणी क्षेत्र सैनवाला के जंगलों में आग भड़कने से काफी वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह विकराल रूप धारण कर सकती थी। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे माजरा वन रेंज से सटे वन्य प्राणी क्षेत्र में आग लगने से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्य प्राणी विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
वन विभाग के अधिकारी सचिन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुट गए। वन रक्षकों, वन मित्रों और गुज्जर समाज के लोगों के सहयोग से सैनवाला क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया। इसी दौरान माजरा वन क्षेत्र के सूरजपुर में औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाके से सटे जंगल में भी आग भड़क उठी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आग बुझाई। विभाग की टीम ने दो स्थानों पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन माजरा के ऊपरी वन्य प्राणी क्षेत्र में एक और जगह आग लगने से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वन विभाग माजरा के आरओ सचिन शर्मा ने बताया कि आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। अधिकतर मामलों में आग वन्य प्राणी क्षेत्र से वन विभाग के जंगलों में फैली है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग मिला है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X