{"_id":"6aa7da92f6b6d2296c0c32ae","slug":"ganesh-utsav-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188868-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिंदू आश्रम नाहन में विराजमान हुए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिंदू आश्रम नाहन में विराजमान हुए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश
विज्ञापन
हिंदू आश्रम नाहन में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना के मौके पर पूजा अर्चना करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र।
गणेश चतुर्थी अवसर पर नाहन में आयोजित हो रहा है गणेश उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गणेश चतुर्थी के मौके पर नाहन के हिंदू आश्रम में सोमवार को विघ्नकर्ता भगवान श्री गणेश की विशालकाय मूर्ति को स्थापित किया गया। यहां पूरे विधि विधान और पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की पूजा की और उनका प्रसाद ग्रहण किया।
गौरतलब रहे कि नवयुवक मंडल नाहन की ओर से शहर में भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सुबह के समय मूर्ति स्थापना से पहले रविवार को शहर में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी।
नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला और पंकज अग्रवाल ने बताया कि यहां पर भजन संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर मनोकामना पेटी भी लगाई है, इसमें श्रद्धालु अपने मनोकामनाओं को लेकर पर्ची डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। देर शाम 5 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। इसके बाद 16 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जित के लिए ले जाया जाएगा। इस मौके पर शहर की परिक्रमा भी होगी।
विज्ञापन
मूर्ति स्थापना के अवसर पर प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अजय बंसल, बुद्दी बल्लव, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजीव कश्यप उर्फ चीना, अंशुल अग्रवाल, प्रदीप विज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।