सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc pensioners meeting in ponta

Sirmour News: सरकार अन्य विभागों की तर्ज पर परिवहन पेंशनर्स को दे 50 हजार डीए किस्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc pensioners meeting in ponta
विज्ञापन
-पांवटा साहिब में आयोजित बैठक में परिवहन कल्याण संगठन सिरमौर ने उठाई मांगें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। परिवहन कल्याण संगठन सिरमौर की बैठक पांवटा साहिब में अध्यक्ष गुरुदत्त चौहान और लेखपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गुरुदत्त चौहान व लेखपाल ने कहा कि सरकार से 4 सालों से स्थायी पेंशन देने की मांग करते रहें हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने परिवहन कल्याण संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार व निगम प्रबंधन अन्य विभागों की तर्ज पर उन्हें भी स्थायी पेंशन दे। इसके साथ ही 3 प्रतिशत डीए भी दिया जाए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि अन्य विभागों की तर्ज पर पेंशनर्स को 50 हजार डीए किस्त दी जाए। 70 वर्ष के पेंशनर्स को सभी भत्तों का भुगतान करा जाए। बैठक में 4 वर्षों से कर्मचारियों का चिकित्सा बिल का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। बैठक में कन्हैया लाल, बलवीर सिंह, जय किशन, गंगवीर सिंह, रतन लाल, सुरेश कुमार, अख्तर अली, कृष्ण चंद आदि मौजूद थे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed