{"_id":"69b91a4516f0777c270bcb74","slug":"video-sirmour-court-road-in-nahan-gets-a-facelift-worth-rs25-lakhs-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक होने लगी कोर्ट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक होने लगी कोर्ट सड़क
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:39 PM IST
Link Copied
नगर परिषद नाहन के अंतर्गत आने वाली लाइब्रेरी चौक-कोर्ट सड़क की खस्ताहालत को सुधारने के लिए टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 25 लाख रुपये की राशि से इस मार्ग पर टारिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले इस संकरे मार्ग को चौड़ा भी किया गया था। सड़क की टारिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 25 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की थी। पहले इस मार्ग को जहां संभव हुआ चौड़ा किया गया, उसके बाद इसकी टारिंग की जा रही है। बता दें कि लंबे अर्से से यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ था। इस मार्ग की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे। इस मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे थे। अधिवक्ता और शहरवासी लंबे समय से इस मार्ग को सुधारने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही नगर परिषद ने इस मार्ग की सुध ली और इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये जारी किये। अब लोक निर्माण विभाग ने इसपे टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। आधी से ज्यादा सड़क पर टारिंग की भी जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईन आलोक जनवेजा ने बताया कि कोर्ट सड़क को पहले चौड़ा किया गया। इसके बाद अब इसकी टारिंग का कार्य प्रगति पर है। इस सड़क की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।