फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta sivir in bankala school

Sirmour News: सुरक्षित बचपन का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन ठाकुर

Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
jagrukta sivir in bankala school
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे अखिल भारतीय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान.., के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मेरा बचपन, मेरा अधिकार.., विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन ठाकुर ने मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के विभिन्न प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए बच्चों को किसी भी तरह के मानसिक या शारीरिक शोषण की स्थिति में बिना डर अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पैरा विधिक स्वयंसेवक साहिबा ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से किसी भी परेशानी में उचित माध्यम से मदद लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की पॉक्सो प्रभारी शालिनी गुरुंग ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि असुरक्षा या परेशानी महसूस होने पर वे बेझिझक उनसे अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।
इससे पहले प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी होना भी जरूरी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्य नवनीत वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी हरदेव ठाकुर, शालिनी ठाकुर और रोजी वर्मा ने सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed