{"_id":"69f735401b6b32406f0e0805","slug":"jod-mela-effected-by-rain-nahan-news-c-177-1-ssml1028-177799-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कमाई के सपने हुए तार-तार, व्यापारियों को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कमाई के सपने हुए तार-तार, व्यापारियों को लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में आगमन जोड़ मेला क्षेत्र में बारिश के कारण घुसा पानी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट/कारोबार
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन की खुशी में आयोजित किया जा रहा आगमन जोड़ मेला रविवार सुबह पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। आंधी के साथ आई बारिश ने पूरे मेले को उजाड़ कर रख दिया है। कई दुकानों के टेंट फट गए तो कई दुकानों के अंदर रखा सामान ही टूट गया। दुकानों के अंदर और मेला क्षेत्र में पानी ही पानी घुसा हुआ है। दुकानों में रखा काफी सामान भी बारिश के कारण खराब हो गया है।
इस मेले में दुकानदार पड़ोसी राज्यों से कमाई की आस में पहुंचे थे। कमाई करना तो दूर उनको लाखों रुपये के नुकसान का डर सताने लगा है। सुबह की बारिश के बाद बेशक मौसम साफ हो गया है लेकिन पूरे मेला क्षेत्र में पानी ही पानी भरा हुआ है, जो लंबे समय तक बना रहने वाला है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मेला अवधि को अगले रविवार तक बढ़ाने और दुकानों के किराये में कटौती करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले ही भारी भरकम किराये पर दुकानें ली हुईं हैं।
-- -बाक्स
1. पूरी दुकान में पानी घुस गया है। लाखों का सामान खराब हो गया। रहने तक की जगह नहीं है। महंगी गाड़ी में सामान लेकर यहां कमाई की उम्मीद से आए थे। प्रशासन को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। अगले रविवार तक मेला जारी रखना चाहिए।
- नाजिम, हल्द्वानी।
-- -
2. मैं ब्याज पर पैसे लेकर यहां आया था। मेरी दो खिलौने की दुकानें हैं। इनका किराया ही 60 हजार रुपये है। इससे ज्यादा को तो नुकसान हो गया है। पूरा माल पानी में भीगा हुआ है। प्रशासन को चाहिए वह दुकानों के किराये में कटौती करे और मेले के दिन आगे बढ़ाए ताकि कम से कम नुकसान हो।
- अंकित, सहारनपुर।
3. मेरी पूरी दुकान में पानी घुस गया है। कीचड़ ही कीचड़ हुआ पड़ा है। दुकान का किराया 18 हजार रुपये है। प्रशासन को यहां के हालात देखते हुए मेला अवधि को कुछ दिन आगे बढ़ाना चाहिए। ऐसा हुआ तो कुछ कमा कर चले जाएंगे वर्ना नुकसान में घर जाना पड़ेगा।
- लक्की, अमृतसर।
4. मेरी पूरी दुकान आंधी में गिर गई। इसके कारण मेरा सामान भी काफी टूट गया। मेरे भाई आमिर का भी सामान टूट गया। इस मेले से बहुत नुकसान हो गया है। प्रशासन को मेले को आगे बढ़ाना चाहिए और किराया भी जितना कम हो सके करना चाहिए। प्रशासन को मौकास्थल पर आकर जायजा लेना चाहिए।
- मोहम्मद मुस्तकिम, चंदौसी।
-- -- संवाद
Trending Videos