सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   neet examination 2026 in nahan

Sirmour News: सिरमौर में 606 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 19 रहे अनुपस्थित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
neet examination 2026 in nahan
शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को कड़ी सुरक्षा और कड़ी निगरानी के बीच नीट-2026 की परीक्षा आयोजित हुई। नाहन के तीन परीक्षा केंद्रों में कुल 625 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 606 ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे।

सुबह से ही केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच और गहन तलाशी के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए नाहन में तीन मुख्य केंद्र बनाए गए थे। केंद्र संख्या 2408101 (पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन) में 240 में से 229 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 11 अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह, 2408102 (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन) केंद्र में 240 में से 234 ने परीक्षा दी और 6 अनुपस्थित रहे। तीसरे केंद्र 2408103 (शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन) में 145 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 143 उपस्थित हुए और 2 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए थे। हर छात्र को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा और केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य थी। अभ्यर्थियों को हल्की आस्तीन के कपड़े और साधारण चप्पल पहनने के निर्देश थे। आभूषण, बेल्ट, वॉलेट और बड़े बटुए के साथ प्रवेश वर्जित था। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पानी की बोतलें और पेन तक बाहर ही रखवाए गए। परीक्षा कक्षों में सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से पालन किया गया। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा की लाइव निगरानी की गई। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से शाम पांच बजे समाप्त हुई।

----संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र के गेट पर नीट परीक्षा के अभ्यर्थी की जांच करते पुलिस कर्मी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed