सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp mahila morcha khushali abhiyaan

Sirmour News: भाजपा महिला मोर्चा का जिले में कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
njp mahila morcha khushali abhiyaan
भाजपा जिला महिला मोर्चा की सदस्य कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत स्थानीय ड
विज्ञापन
बीमारियों से दूर एक स्वस्थ जीवनशैली को प्रेरित कर रहा अभियान : शिवानी वर्मा

कहा, प्रदेश भर में महिला मोर्चा की ओर से जिला और विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम और वर्कशॉप आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान चलाया जा रहा है। इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक खान-पान में खाद्य तेलों के कम उपयोग को प्रोत्साहित करना और बीमारियों से दूर एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना है।
भाजपा की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, महामंत्री चंचला और सरोज ने बताया कि जिले के दूरदराज गिरिपार जैसे क्षेत्रों में भी महिला मोर्चा के नेतृत्व में इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, डॉक्टर और डाइटिशियन भी शामिल होकर लोगों को सही पोषण की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश और प्रदेशभर में महिला मोर्चा की ओर से जिला और विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम व वर्कशॉप आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य और आकर्षण अपने इलाके के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन को प्रमोट करना है। कार्यक्रमों में कम से कम तेल और मसाले वाले भोजन जैसे बेडौली, खीरा -पूड़ा, स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज), फ्रूट चाट, ढोकला, पोहा, इडली और दलिया जैसे पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन और लाइव कुकिंग की जाती है।
विज्ञापन

शिवानी वर्मा ने बताया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी को सिखाया जाता है कि बिना तेल के भी स्वादिष्ट और प्रोटीन-युक्त व्यंजन कैसे तैयार किए जा सकते हैं। प्राकृतिक उत्पादों का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई आयोजनों में प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर मिट्टी की हांडी, मालू के पत्तों और सोलर कुकर का प्रयोग किया जा रहा है।
शिवानी वर्मा ने कहा कि सिरमौर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को संतुलित आहार के लाभों के बारे में जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed