फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panch smmelan in rajgarh

संतृप्ति और अभिसरण से पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य : उमेश शर्मा

Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
panch smmelan in rajgarh
-राजगढ़ में पंच सम्मेलन, वीबी-जीराम-जी अधिनियम की दी जानकारी
विज्ञापन


-मनरेगा से अलग योजना के प्रावधान समझाए

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। संतृप्ति आधारित दृष्टिकोण और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। यह बात सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी उमेश शर्मा ने गुरुवार को आंबेडकर भवन राजगढ़ में आयोजित एक दिवसीय पंच सम्मेलन में कही।
सम्मेलन में पंचायतीराज के निर्वाचित प्रतिनिधियों को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (वीबी-जीराम-जी) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के अलावा पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उमेश शर्मा ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल कुछ लोगों तक लाभ पहुंचना नहीं, बल्कि पंचायत क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिलेर सैनी ने वीबी-जीराम-जी और मनरेगा के बीच अंतर समझाते हुए ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में आ रही दिक्कतों के समाधान की जानकारी दी। डॉ. महेंद्र कौशल ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रमों और पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed