फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in akshardhaam school

Sirmour News: अक्षरधाम स्कूल के वार्षिक समारोह में लोक संस्कृति की धूम

Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
program in akshardhaam school
-पंजाब, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल के लोकनृत्यों ने मोहा मन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और सामाजिक संदेशों पर आधारित भाषणों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोना चौहान, विशिष्ट अतिथियों और स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। मोगीनंद पंचायत के प्रधान निखिल, विक्रमबाग पंचायत के प्रधान अशोक, देवनी पंचायत के प्रधान विक्रांत राणा और काला आम पंचायत के प्रधान यशपाल शर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पंजाब, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा, कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर दिए गए भाषणों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पिछले शैक्षणिक सत्र के दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय के सदुपयोग, निरंतर मेहनत और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, अनुशासन, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed