{"_id":"6adcb0cd835b870ecc0a7015","slug":"retired-teachers-demand-nahan-news-c-177-1-nhn1001-192439-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पेंशनरों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पेंशनरों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे सरकार
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन ने ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और अन्य वित्तीय लाभों के मामलों के निपटारे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समयबद्ध समाधान करने की मांग की है। संगठन ने विशेष रूप से 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े मामलों का उचित निपटारा करने का आग्रह किया है।
संगठन ने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार भी जताया। संगठन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके वित्तीय लाभों और अन्य लंबित मामलों का समय पर समाधान किया जाना चाहिए।
संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित निर्णय लेगी। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें अपने लंबित वित्तीय लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।-- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समयबद्ध समाधान करने की मांग की है। संगठन ने विशेष रूप से 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े मामलों का उचित निपटारा करने का आग्रह किया है।
संगठन ने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार भी जताया। संगठन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके वित्तीय लाभों और अन्य लंबित मामलों का समय पर समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित निर्णय लेगी। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें अपने लंबित वित्तीय लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन