फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in dadhahu college

Sirmour News: डिग्री कॉलेज ददाहू में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल की दी जानकारी

Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in dadhahu college
ददाहू कॉलेज में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल की जानकारी देते प्रो.दिनेश कुमार। संवाद
राष्ट्र निर्माण, कौशल विकास और स्वयंसेवा गतिविधियों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में विद्यार्थियों को भारत सरकार के माय भारत पोर्टल के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया और नियमित रूप से आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि माय भारत पोर्टल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और स्वयंसेवा की गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी स्वयंसेवा, कौशल विकास कार्यक्रम, इंटर्नशिप, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, युवा कार्यक्रमों, सामुदायिक सेवा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और आयोजनों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील करते हुए बताया कि महाविद्यालय के 55 विद्यार्थी पहले ही इस पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने भी विद्यार्थियों से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इसकी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed