{"_id":"6a4f8da9c85d9176e7031ad9","slug":"video-kala-amb-flood-threat-looms-over-industries-in-mirpur-kotla-due-to-a-blocked-seasonal-drain-sdm-calls-a-meeting-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालाअंब: मीरपुर कोटला में बंद बरसाती नाले से उद्योगों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, एसडीएम ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब: मीरपुर कोटला में बंद बरसाती नाले से उद्योगों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, एसडीएम ने बुलाई बैठक
कालाअंब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मीरपुर कोटला क्षेत्र में स्थित कुछ उद्योगों पर बरसाती पानी और मलबा घुसने का खतरा पैदा हो गया है। आरोप है कि क्षेत्र से गुजरने वाले पुराने बरसाती नाले को एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है, जिससे बरसाती पानी का प्राकृतिक निकास बाधित हो गया है। गुरुवार को हुई बारिश के दौरान नाले का पानी उद्योग परिसरों और सड़क पर भर गया, जिससे उद्योग संचालकों की चिंता बढ़ गई है। उद्योग संचालकों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था। न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) मिलने के बावजूद नाले की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।