{"_id":"6a7daffc2f1c392eb2033794","slug":"school-reopen-after-long-holiday-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186036-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लंबे अवकाश के बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम संख्या में पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लंबे अवकाश के बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम संख्या में पहुंचे बच्चे
विज्ञापन
मॉडल स्कूल नाहन में घास की कटाई करता एक व्यक्ति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-
शमशेर स्कूल में 215 और केंद्रीय पाठशाला मॉडल नाहन में पहुंचे 23 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में 33 दिन के लंबे अंतराल के बाद वीरवार को प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुले। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बहुत ही कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन के दो प्रमुख स्कूलों समेत केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में भी बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही।
कम बच्चों के कारण अधिकतर स्कूलों में कक्षाओं का नाम का ही संचालन हुआ। समय सुबह 11:00 बजे। प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन। बाहर एक व्यक्ति घास काटने के काम में जुटा हुआ है। सीएचटी अपने कमरे में फाइलों में व्यस्त नजर आई। दो कमरों में नाम के ही बच्चे बैठे थे, जिनको शिक्षक पढ़ा रहे थे। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका के कमरे में सीलन से बदबू का बुरा हाल था। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू चौहान ने बताया कि पहले दिन 97 बच्चों में से 23 बच्चे ही स्कूल पहुंचे, जिनको पढ़ाने का कार्य शिक्षक कर रहे हैं। पता चला, शिक्षक दो दिन से स्कूल आकर यहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुटे हुए थे, हालांकि सीलन की बदबू जाने में अभी वक्त लगेगा।
समय पूर्वाहन 11:10 बजे। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन। स्कूल के दोनों परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। कमरों में कम ही बच्चे अपने-अपने डेस्क पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि पहले दिन काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे हैं। स्कूल में करीब 215 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी स्कूल प्रभारियों ने उम्मीद जताई कि सोमवार से बच्चों की मौजूदगी शत प्रतिशत होगी।-- -- -- -- --
विज्ञापन
शमशेर स्कूल में 215 और केंद्रीय पाठशाला मॉडल नाहन में पहुंचे 23 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में 33 दिन के लंबे अंतराल के बाद वीरवार को प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुले। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बहुत ही कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन के दो प्रमुख स्कूलों समेत केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में भी बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही।
कम बच्चों के कारण अधिकतर स्कूलों में कक्षाओं का नाम का ही संचालन हुआ। समय सुबह 11:00 बजे। प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन। बाहर एक व्यक्ति घास काटने के काम में जुटा हुआ है। सीएचटी अपने कमरे में फाइलों में व्यस्त नजर आई। दो कमरों में नाम के ही बच्चे बैठे थे, जिनको शिक्षक पढ़ा रहे थे। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका के कमरे में सीलन से बदबू का बुरा हाल था। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू चौहान ने बताया कि पहले दिन 97 बच्चों में से 23 बच्चे ही स्कूल पहुंचे, जिनको पढ़ाने का कार्य शिक्षक कर रहे हैं। पता चला, शिक्षक दो दिन से स्कूल आकर यहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुटे हुए थे, हालांकि सीलन की बदबू जाने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
समय पूर्वाहन 11:10 बजे। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन। स्कूल के दोनों परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। कमरों में कम ही बच्चे अपने-अपने डेस्क पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि पहले दिन काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे हैं। स्कूल में करीब 215 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी स्कूल प्रभारियों ने उम्मीद जताई कि सोमवार से बच्चों की मौजूदगी शत प्रतिशत होगी।