{"_id":"69f74013c2f83b122b0cb841","slug":"shimal-tandiyao-bus-marg-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1028-177811-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिमला-तांदियो रूट पर नियमित भेजी जाए 37 सीटर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिमला-तांदियो रूट पर नियमित भेजी जाए 37 सीटर बस
विज्ञापन
शिमला में परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन दते सिरमौर के ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट(सिरमौरी)। शिमला-रास्त-तांदियो बस रूट कई दिनों से असमंजस की स्थिति बन रही है। इस रूट पर बस कभी आती है और कभी नहीं आती। इसके अलावा इस रूट पर 47 सीटर बस भेजी जा रही है, जो सवारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
बता दें कि इस रूट पर बस के कारण रोनहाट से तांदियों तक आधा दर्जन पंचायतों के 15 गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है। इसमें पंचायत रास्त, लोजा-मानल, हलाहां, नाया पंजोड़ व गत्ताधार क्षेत्र की पंचायत आती है। तांदियो से रोनहाट और रोनहाट से तांदियो के लिए सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में रोजाना बस न आने से बच्चे, कर्मचारी वर्ग, बूढ़े बीमार लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक प्रबंधक अतुल जिंदल और उपनिदेशक नरेश वर्मा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल समाज सेवी कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा, कमल शर्मा, चेतराम, आशीष शर्मा व केवल ने निदेशक से मांग की कि शिमला-तांदियो रूट पर नियमित 37 सीटर बस भेजी जाए, बस ऐसी हो जिसकी हालत सही हो। उन्होंने कहा कि इस रूट पर 47 सीटर बस भेजी जा रही है, जबकि रोनहाट से आगे इस बस के लिए रोड ही पास नहीं है। निदेशक प्रबंधक ने ग्रामीणों की समस्या का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
-- -संवाद
Trending Videos