Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Silence in the markets of Dadahu ahead of Diwali

Sirmour News: दिवाली से पहले ददाहू के बाजारों में सन्नाटा, दुकानदार हुए मायूस

Fri, 06 Nov 2026 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Silence in the markets of Dadahu ahead of Diwali
ददाहू (सिरमौर)। दिवाली में महज दो दिन शेष रहने के बावजूद ददाहू के बाजारों से रौनक गायब है। ग्राहकों की बेरुखी और खरीदारी में भारी कमी के चलते स्थानीय व्यापारी मंदी की मार झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुमान के अनुसार, इस बार त्योहारी व्यापार पर वैश्विक मंदी का लगभग 60 से 65 फीसदी तक असर पड़ा है। वहीं ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने भी स्थानीय बाजारों की चमक फीकी कर दी है। उपभोक्ताओं द्वारा सजावटी सामान, बिजली की लड़ियां, मोमबत्तियां और दीये ऑनलाइन मंगवाने से स्थानीय दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर बर्तन, कपड़ा, जूता, बिजली उपकरण और मिठाई के कारोबार पर पड़ा है। व्यापारी भारत, योगेश, विपिन, कपिल, दुर्गा दत्त और कल्याण सिंह ने बताया कि लोग केवल रोजमर्रा का जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। त्योहार से जुड़ी विशेष खरीदारी को लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इससे दिवाली के सीजन पर निर्भर दुकानदार खासे मायूस हैं। हालांकि व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन ग्राहक बाजारों का रुख करेंगे, जिससे कारोबार में कुछ तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed