{"_id":"6981c2bc84736773d404a845","slug":"sirmour-gun-and-weapons-recovered-along-with-wild-animal-meat-police-take-accused-into-custody-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी; जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने घर पर छापेमारी कर जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उपमंडल पांवटा साहिब के किशनकोट में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को जंगली जानकारी के शिकार के मामले में हिरासत में लिया है। वन विभाग की टीम ने घर पर छापेमारी कर जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद किए हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि किशनकोट गांव में एक व्यक्ति ने जंगल में बंदूक से काकड़ का शिकार कर घर में मांस बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही वन मंडल पांवटा साहिब के एसीएफ आदित्य शर्मा, रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, बीओ इंदर ठाकुर, मुद्द्धसिर, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार, कैलाश, दर्शन चन्द, पवन सिंह, संदीप शर्मा, रत्न शर्मा, रणबीर सिंह, मनिषा व जसप्रीत कौरआदि ने दर्शन लाल के घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान में घास के पत्तों के अंदर मांस छुपाया हुआ था तथा मौके से 12 किलोग्राम काकड़ मांस, मांस तोलने का इलेक्ट्रिक तराजू, बंदूक व हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पता चला कि देर शाम को व्यक्ति ने पांवटा साहिब के कुकड़ो के जंगल में खेतीबाड़ी लाइसेंस धारक बंदूक से काकड़ का शिकार किया था। वन विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर घर से काकड़ का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद किए हैं। वन विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।
