{"_id":"6981bb5d9c58d30cb005d862","slug":"video-sirmaur-watch-how-hooliganism-is-taking-place-in-broad-daylight-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में सरेआम गुंडागर्दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में सरेआम गुंडागर्दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पांच आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस टीम ने मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 26 जनवरी को पुलिस थाना नाहन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने जांच कर चार हरियाणा व एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस थाना नाहन की टीम ने विशाल, आशिक, साबीर, वाहिद हसन, रवि सभी निवासी जैदर, छछरौली, यमुनानगर, हरियाणा व मुकेश ठाकुर निवासी रखनी, शंभुवाला, नाहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी जल्द गिफ्तारी होगी। आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई हरियाणा नंबर की कार, हाॅकी, डंडो व पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर में दंगे फसाद करने व दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के लिए सिरमौर पुलिस का साफ संदेश है कि इस प्रकार के कृत्य के लिए कानून में कोई ढील नहीं दी जाएगी। ऐेसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को खजूरना पुल के साथ एक शादी समारोह था। यहां किसी बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद एक युवक ने हरियाणा व स्थानीय कुछ युवकों को बुलाकर यहां दूसरे पक्ष के साथ 26 जनवरी को हॉकी के डंडों के साथ मारपीट की थी। साथ ही पिस्टल दिखाकर धमकाया भी था। हालांकि, वारदात के दौरान स्थानीय युवक मौके पर मौजूद नहीं रहा। उसकी गिरफ्तारी अभी होना बाकि है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में अजाने जुबेर निवासी गांव मालोवाला, मारकंडा पुल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 जनवरी को शाम 7:45 बजे वह अपने दादा जलालुद्दीन के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार दुकान के बाहर रुकी। कार से पांच व्यक्ति डंडे व हॉकी लेकर उतरे और शिकायतकर्ता व उसके दादा पर हमला कर दिया। बचाव में भागते समय शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ पर हॉकी से चोट लगी। बीच-बचाव करने आए वसीम को भी एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाकर धमकाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।