{"_id":"698165b2abfcc2be5f065dd1","slug":"video-dense-fog-in-narnaul-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में छाया कोहरा, वाहनों की रुकी रफ्तार; 20 मीटर से कम रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में छाया कोहरा, वाहनों की रुकी रफ्तार; 20 मीटर से कम रही दृश्यता
नारनौल में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से वाहन चालकों को रेंग कर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिले में सुबह 20 मीटर से भी कम दृश्यता रही। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले होने लगेंगे। साथ ही दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फरवरी महीने में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिलेंगे। बारिश भी सामान्य से नीचे होने की संभावना है क्योंकि फरवरी महीने में तीन-चार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में आंशिक बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही फरवरी महीने के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फरवरी महीने के दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे मौसम में गर्माहट और गर्मी की आहट सुनाई देने लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।