सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: Heavy vehicles keep using rural road despite 32-day protest, High Court seeks reply

Kotputli-Behror: 32 दिन से ग्रामीण सड़क पर दे रहे धरना, फिर भी नहीं रुके भारी वाहन; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 08:50 AM IST
Kotputli-Behror: Heavy vehicles keep using rural road despite 32-day protest, High Court seeks reply
कांसली-शुक्लावास ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन अब न्यायालय तक पहुंच गया है। सड़क पर  भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित के बोर्ड लगे होने के बावजूद ट्रक, डंपर और ट्रेलर धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीण पिछले 32 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। यह आदेश शिवराम सिंह यादव और राधेश्याम यादव द्वारा दायर जनहित याचिका पर दिया गया।

याचिका में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी ने यह सड़क गांवों और ढाणियों के स्थानीय आवागमन के लिए बनाई थी। सड़क संकरी है और इसका उपयोग पैदल चलने वाले ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, साइकिल चालकों और किसानों द्वारा किया जाता है। इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों से भारी व व्यावसायिक वाहन गैरकानूनी रूप से इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने पहले जिला कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी एसपी और जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन देकर भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धरने के दौरान तहसीलदार और सरूण्ड थानाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर 5 दिन में समस्या हल करने का आश्वासन दिया था, पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अंता उपचुनाव में हार का ठीकरा मोरपाल सुमन ने बड़े नेताओं पर फोड़ा, भाजपा ने थमाया नोटिस

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह यदुवंशी ने कोर्ट को बताया कि एसडीएम ने परिवहन विभाग, पुलिस और पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने चेतावनी बोर्ड भी लगाए लेकिन अमल नहीं हुआ।

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी और संगीता शर्मा की खंडपीठ ने मुख्य सचिव, कलेक्टर, एसडीएम कोटपुतली, जिला परिवहन अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

धरना संयोजक राधेश्याम ने कहा कि जब तक सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में अशोक यादव, रामसिंह यादव, सुनील मीणा, संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: भुगतान ना होने से नाराज दुग्ध उत्पादकों ने पराग डेरी पर किया हंगामा

03 Feb 2026

Meerut: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, आदेश अपलोड होने के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकान हटाई

03 Feb 2026

Meerut: भाजपा कार्यकर्ताओं का महापौर कैंप कार्यालय पर हंगामा, जीआईएस सर्वे में अनियमित्ता मिलने का लगाया आरोप

03 Feb 2026

Meerut: जलभराव की समस्या लेकर मेयर के पहुंची महिलाएं, जेई को लताड़ लगाकर महापौर ने अपनी गाड़ी से महिलाओं को कालोनी पहुंचाया

03 Feb 2026

बरठी गांव की बेटी का बिहार के रोहतास में सूटकेस में मिला शव, VIDEO

03 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे पर सर्विस रोड के निर्माण की मांग

03 Feb 2026

VIDEO: 'हिंदू समाज की घटती आबादी चिंता का विषय', हिंदू सम्मेलन में बोले अतुल कृष्ण महाराज

03 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: भीम आर्मी के युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप

03 Feb 2026

Meerut: मेरठ कॉलेज में रंगों, रेखाओं और विचारों से सजी लोक कला की कार्यशाला बनी कला अभिव्यक्ति

03 Feb 2026

Meerut: बहसूमा में रेप पीड़िता परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, हुई नोंकझोंक

02 Feb 2026

VIDEO: आवास विकास परिषद को मिली बेशकीमती जमीन, अतिक्रमण हटाने पर किया लोगों ने हंगामा

02 Feb 2026

VIDEO: 'जातीय भेदभाव छोड़कर एकजुट हों हिंदू', विराट हिंदू सम्मेलन में अतुल कृष्ण बोले- बच्चों को दें संतों और शास्त्रों का साथ

02 Feb 2026

VIDEO: निजी कंपनी के ट्रक चालक की कर्नाटक में मौत, परिजन का हंगामा

02 Feb 2026

MP News: नाबालिग से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म! पेट दर्द हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, जिला अस्पताल में डिलीवरी

02 Feb 2026

Damoh News: दमोह जिला अस्पताल के पुराने आईसीयू वार्ड में आग, आठ प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित किया गया शिफ्ट

02 Feb 2026

नियम के बदलाव से रजिस्ट्री में हुई परेशानी, VIDEO

02 Feb 2026

Burhanpur News: SIR बना सियासी साजिश का हथियार! कांग्रेस का थाने पर धावा, फर्जी आपत्तियों पर FIR की मांग

02 Feb 2026

Chhatarpur News: जीतू पटवारी का तीखा हमला, बोले- भाजपा की पाखंड और झूठ की राजनीति ही उसकी हार का कारण बनेगी

02 Feb 2026

Ratlam News: ट्रेन में छेड़छाड़ के सात आरोपी गिरफ्तार, नागदा रेलवे चौकी पर दर्ज हुई 3 एफआईआर

02 Feb 2026

Mandsaur News: ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें, किसानों ने दिया धरना, रोते हुए किसान एसडीएम के पैरों में गिरा

02 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 02 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

02 Feb 2026

Baba Bageshwar: 'सनातन धर्म से जैन परंपरा अलग नही', धार में बोले धीरेंद्र शास्त्री; वातावरण हुआ धर्ममय

02 Feb 2026

अलीगढ़ की जवाहर कॉलोनी का प्रिंस 18 दिन से लापता, गुस्साए परिजनों ने क्वार्सी थाने पर किया हंगामा

02 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर खुले चेंबर से लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

02 Feb 2026

कानपुर: गोविंद चौराहा की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर खुला चेंबर हादसों को दे रहा दावत

02 Feb 2026

युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर दी जान

02 Feb 2026

वेटलैंड दिवस: लखनऊ- सुल्तानपुर रोड सीजी सिटी स्थित वेटलैंड में लोग प्रवासी पक्षियों को देखने पहुंच रहे

02 Feb 2026

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा मरीज

सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर कलाकारों ने अपनी आवाज से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, आवाज पर झूम उठे दर्शक

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed